लघु उद्योग भारती परिवार के सम्मानित उद्यमी बंधुओं, यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि लघु उद्योग भारती अलवर द्वारा “उद्योग मित्र सम्मान समारोह 2025” का आयोजन 1 जुलाई (मंगलवार) को प्रातः 10:30 बजे ICAI भवन, स्कीम 8, एक्सटेंशन, अलवर में किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन हमारे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को समर्पित है, जो उद्योगों के साथ मिलकर वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और विकास को सशक्त बना रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष सम्मान पत्रों का वितरण, उद्योग एवं लेखा विशेषज्ञों की सहभागिता तथा आपसी संवाद और सहयोग का अवसर उपलब्ध होगा। यह आयोजन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है। आप सभी उद्यमी बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं एवं इसे सफल बनाएं।
सादर – सीए अभिमन्यु गर्ग, संयोजक, उद्योग मित्र सम्मान समारोह, लघु उद्योग भारती अलवर।

