लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर (राजस्थान) द्वारा आयोजित वॉलमार्ट वृद्धि कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ई-कॉमर्स की दुनिया में स्थापित करना और उन्हें वैश्विक ब्रांड विस्तार के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत जीएसटी एवं डिजिटल बिजनेस अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, इनपुट टैक्स क्रेडिट, सब्सिडी योजनाएं और सरकारी टेंडर्स में भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में राजेश गुप्ता (उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती राजस्थान), संदीप गुप्ता (संयुक्त महामंत्री, राजस्थान), शशांक झालानी (अध्यक्ष, मुख्य इकाई), पंकज तिवारी (सचिव, अलवर इकाई) तथा जीएसटी विभाग से श्री राकेश सिंह, महेश कुमार और मनोज कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर एमएसएमई प्रमोशन स्कीम्स, डिजिटल मार्केट एक्सेस और सब्सिडी आधारित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में लघु उद्योग भारती ने उपस्थित सभी उद्यमियों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि वे नेटवर्किंग, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी का भरपूर लाभ उठा सकें।
धन्यवाद,
रूपाली गुप्ता
सचिव, लघु उद्योग भारती महिला इकाई

