लघु उद्योग भारती अलवर ने 200 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अलवर। लघु उद्योग भारती अलवर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एम.आई.ए. क्षेत्र स्थित 5 बीघा पार्क में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में 200 पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार, औषधीय, फूलों वाले तथा छायादार पौधे शामिल रहे।
इस अवसर पर लगभग 70 से 80 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पौधों की सुरक्षा व देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने कहा कि प्रकृति संरक्षण तभी संभव है जब पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी की जाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईएसआईसी के डीन ओ. पी. लिखवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अध्यक्ष शशांक झालानी, उपाध्यक्ष संदीप मुद्गल, सचिव पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष वरुण जैन, शिवानी यादव, रूपाली गुप्ता, रुचि सोढ़ी, शिप्रा वर्मा, निर्मल चौधरी, श्याम जी, नीरज शर्मा, विवेक गुप्ता, विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनोद शर्मा, जगमोहन, विवेक तिवारी, तुषार गुप्ता, धीरज पोपली, मनीष पोपली, अमन गोयल, गौरव गोयल एवं नीरज यादव सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह पार्क आने वाले समय में न केवल हरियाली से भरपूर होगा, बल्कि इसे जन-स्वास्थ्य और प्रेरणा का केंद्र बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। आगामी चरणों में और अधिक पौधे लगाकर इस हरित अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

