आज शुभम हैंडीक्राफ्ट औद्योगिक क्षेत्र चूरू में लघु उद्योग भारती इकाई चूरू की मासिक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के उद्योगों को आ रही विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर गहराई से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समस्याओं को प्रभावी रूप से अधिकारियों के समक्ष रखने हेतु ज्ञापन तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। बैठक में इकाई अध्यक्ष सुभाष जांगिड, सचिव शंकर लाल जांगिड, कोषाध्यक्ष तनेश सैनी के साथ लीलाधर राजोतिया, धर्मवीर गुर्जर, अभिषेक जांगिड, सुभाष चोयल, नानगराम प्रजापत, हनुमान प्रसाद जांगिड, मुरारीलाल सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने उद्योगों के विकास और समृद्धि के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

