आज बीकानेर लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा 7 दिन का प्रतिदिन 2 घंटे का प्रशिक्षण कार्यशाला ( मेंहदी और महिला मेकअप)का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीकानेर विभाग संघचालक माननीय टेकचंद जी बरडिया द्वारा हुआ।इस कार्यकर्म में राष्ट्र सेविका समिति की बीकानेर विभाग प्रमुख श्री मति विमला जी डुकवाल ,बीकानेर वीरा संस्था की कोषाध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र शेखर जी राखेजा, लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई अध्यक्ष हर्ष जी कंसल,उपाध्यक्ष राजेश जी गोयल सचिव प्रकाश जी नवहाल,करनी इकाई अध्यक्ष मोहित जी करनानी बीकानेर महिला इकाई अध्यक्ष राखी जी चोरड़िया महिला इकाई सचिव रूबी जी जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं ने मेंहदी सीखने और महिला मेकअप कार्यशाला में अपना पंजीकरण करवाया।
ये कार्यकर्म गंगाशाहर के समता भवन में प्रतिदिन 2 बजे से 4 बजे तक चलेगा
कार्यकर्म का संचालन नेहा सुराना ने किया।ओर अंत में महिला इकाई अध्यक्ष राखी जी चोरड़िया द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया

