निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में 5 जनवरी 2025 को ग्रीनलैंड स्कूल, गांधी चौक, नोखा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, न्यूरो और स्पाइन विशेषज्ञ, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ, और नशा मुक्ति विशेषज्ञ सहित कई अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। सभी स्थानीय निवासियों से इस शिविर में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की जाती है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9001050900

