नासिक इकाई द्वारा लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण और स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वावलंबी भारत अभियान, नासिक शाखा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा घटना में वीरगति को प्राप्त भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। संघ के विभाग प्रचारक श्री सुमेधजी देशमुख एवं नासिक शहर कार्यवाह श्री सुहासजी वैद्य ने लघु उद्योग भारती और स्वावलंबी भारत अभियान की कार्यकारिणी को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री एम. जी. कुलकर्णी, दोनों संस्थाओं के पूर्व पदाधिकारी एवं मार्गदर्शक भी उपस्थित रहे। संघ के पंचपरिवर्तन अभियान में से पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए श्री विनायकजी गोखले (उद्यमी, शामला इलेक्ट्रोप्लेटिंग) को पर्यावरण मित्र के रूप में सम्मानित किया गया। मंच पर लघु उद्योग भारती नासिक के अध्यक्ष श्री निखिलजी तापड़िया एवं स्वावलंबी भारत अभियान के नासिक जिला समन्वयक श्री मिलिंदजी देशपांडे विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सौ ऋताजी पंडित ने किया। श्री मिलिंदजी देशपांडे ने कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रस्तुत किया जबकि श्री निखिलजी तापड़िया ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन स्नेहभोजन के साथ हुआ।

