लघु उद्योग भारती धुळे इकाई की 'दिनदर्शिका-२०२५' का औपचारिक विमोचन
लघु उद्योग भारती, धुळे इकाई द्वारा 'दिनदर्शिका-२०२५' का भव्य विमोचन आज दिनांक २४ दिसंबर २०२४ को शहर के नवनिर्वाचित विधायक माननीय श्री अनुप भैय्या अग्रवाल एवं माननीय जिलाधिकारी श्री जितेंद्रजी पापळकर के करकमलों द्वारा किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम उद्यमी सदस्यों एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के प्रमुख उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी विज्ञापनदाताओं, उपस्थित उद्यमियों, औद्योगिक संघटनों के प्रतिनिधियों और जिला उद्योग केंद्र (DIC) एवं एमआईडीसी के अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
लघु उद्योग भारती, धुळे का यह प्रयास न केवल उद्यमियों को प्रेरित करने के लिए है, बल्कि उनके योगदान और क्षमताओं को उजागर कर, उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लघु उद्योग भारती, धुळे

