एमएसएमई विभाग एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में झाबुआ में कार्यशाला आयोजित

Event Date: 15/04/2025
Jhabua,
MADHYA PRADESH

झाबुआ में एमएसएमई कार्यशाला: उद्योग विस्तार और कार्यप्रणाली सुधार पर हुआ सारगर्भित संवाद

दिनांक 15 अप्रैल 2025 को जनपद मीटिंग हॉल, मेघनगर (जिला झाबुआ) में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम द्वारा, लघु उद्योग भारती के सहयोग से, "उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार" विषयक एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य था स्थानीय उद्योगों को नई तकनीकों, प्रमाणन प्रणालियों और बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे पहलुओं पर जागरूक करना, जिससे उनके संचालन में गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा दोनों का स्तर बढ़ सके।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती पिंकी डिंडोर ने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार की RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के तहत आयोजित किया गया, जो संपूर्ण भारत में उद्योगों की कार्यप्रणाली सुधारने की दिशा में एक पहल है। कार्यशाला में LEAN मैनेजमेंट, ZED सर्टिफिकेशन, तथा IPR (बौद्धिक संपदा अधिकार) जैसे विषयों पर विशेषज्ञ श्री आदित्य जी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

लघु उद्योग भारती पीथमपुर के अध्यक्ष श्री राजेश जैन जी ने संगठन की गतिविधियों और उद्योगों के लिए किए जा रहे सहयोगात्मक प्रयासों की जानकारी दी। कार्यशाला में श्री जयंती पटेल, श्री दिलीप कछावा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। औद्योगिक केंद्र विकास निगम के श्री प्रकाश जी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता निभाई, वहीं जनपद पंचायत के सीईओ श्री डावर सर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अपने संबोधन में श्री डावर ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है, और इसके लिए स्थानीय उद्योगों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता और प्रक्रियाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना होगा।

लघु उद्योग भारती, एक राष्ट्रीय संगठन होने के नाते, इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमियों को मार्गदर्शन, संसाधन और नेटवर्किंग का मंच प्रदान करता है। इस कार्यशाला में झाबुआ जिले के अनेक उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please