लघु उद्योग भारतीय छिंदवाड़ा इकाई द्वारा विजन केयर सर्टिफिकेशन कंपनी भोपाल के साथ मिलकर जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट के विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन हमारे लघु उद्योग भारती के सदस्य राय मेंस के नवीन प्रतिष्ठान में शाम 5:00 बजे से आयोजित किया गया था कार्यक्रम 6:00 बजे प्रारंभ हुआ और स्वल्पाहार के बाद 7:30 बजे कार्यक्रम की समाप्ति की गई |बहुत शानदार कार्यक्रम पूर्ण संपूर्ण जानकारी और विश्वसनीय व्यवस्था के साथ , बहुत से विषय जैसे अपनी फैक्ट्री में वेस्ट कंट्रोल उत्पादन क्षमता कैसे बनाएं कागजी कार्रवाई कैसे की जानी चाहिए जेट सर्टिफिकेशन लेकर आप इंटरेस्टेड रेट पर बेनिफिट प्राप्त कर सकते हैं आइसो सर्टिफिकेशन एनएसीबीसी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में भागीदारी लेने की आवश्यक जानकारी रेलवे के माध्यम से ट्रांसपोर्टेशन के दौरान कैसे जीत के माध्यम से फायदा प्राप्त किया जा सकता है आदि बहुत से गंभीर विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई | आप लोगों ने अपना बहू मूल्य समय दिया और कार्यक्रम का पूर्ण लाभ लिया | उसके लिए लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा की ओर से मैं आपका आभारी हूं |
आशा करता हूं कि भविष्य में भी आपके द्वारा इस प्रकार का बहुत सारी जानकारी का पिटारा हमें इसी तरह उपहार स्वरूप दिया जाता रहेगा |
बहुत-बहुत धन्यवाद
लघु उद्योग भारती
जिला छिंदवाड़ा इकाई

