रसिंहपुर जिले के करेली स्थित कृष्णा होटल में लघु उद्योग भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में नरसिंहपुर इकाई के जिला अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी सहित सभी सदस्यों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी, प्रदेश सचिव श्री मुरलीधर रत्नानी, अंचल महामंत्री (महाकौशल) श्री हरि सिंह भदौरिया तथा अंचल संयुक्त महामंत्री श्री मनीष सिंह उपस्थित रहे। साथ ही जबलपुर से ज्ञानेंद्र जी और बिंद्रेश नेमा जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उद्योगपतियों को दो प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। पहला, अपनी समस्याओं को लिखित रूप में संगठन के लेटरपैड पर जिला स्तर पर प्रशासन के सामने रखें, और यदि समाधान न मिले तो उसे प्रदेश स्तर तक पहुँचाएँ। दूसरा, समय-समय पर सरकारी अधिकारियों से मिलते-जुलते रहें ताकि यह संदेश जाए कि सभी उद्योगपति संगठित और एकजुट हैं।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्योगपतियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सही रणनीति अपनाने और संगठन की सामूहिक शक्ति का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा।

