जबलपुर जिले में दो नई इकाइयों का गठन
अति हर्ष का विषय है कि आज जबलपुर जिले में एक साथ दो नई इकाइयों का गठन प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी एवं प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिया सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। नवगठित जबलपुर महिला इकाई में श्रीमती मेघना महाजन को अध्यक्ष तथा उमरिया डुंगरिया इकाई में श्री विवेक मोहन पाठक को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह भव्य कार्यक्रम श्री बी.के. नेमा, सह सचिव महाकोशल अंचल, श्री ज्ञानेन्द्र शर्मा एवं श्री मनीष पटेल के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर इकाई अध्यक्ष श्री कपिल खत्री, अधारताल इकाई अध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री विनीत रजक, श्री मंदार नाटू, श्री दिग्विजय राजपूत, श्री रवि मिश्रा, श्री सोमेश गुप्ता, श्री आनंद तिवारी सहित अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

