लघु उद्योग भारती महाकौशल अंचल में जबलपुर महिला इकाई गठन के लिए आज एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। इस ऑनलाइन बैठक का संचालन प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमति सीमा मिश्रा जी एवं महाकौशल अंचल महिला प्रभारी प्रिया सोनी द्वारा किया गया। इस मीटिंग में कुल दस महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए जबलपुर में महिला इकाई के शीघ्र गठन का भरोसा और आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और उन्हें संगठन के माध्यम से एकजुट कर विकास के नए अवसर प्रदान करना है। सभी उपस्थित महिलाओं ने इस नए संगठनात्मक कदम को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी प्रतिबद्धता जताई, जिससे महाकौशल अंचल में महिलाओं की भागीदारी और योगदान को और मजबूती मिलेगी।

