MSME मंत्रालय के सहयोग से आयोजित RAMP एवं ZED Certification कार्यशाला में उद्यमिता और गुणवत्ता पर

Event Date: 04/07/2025
Jabalpur,
MADHYA PRADESH

MSME मंत्रालय के सहयोग से आयोजित RAMP एवं ZED Certification कार्यशाला में उद्यमिता और गुणवत्ता पर हुआ मंथन

लघु उद्योग भारती, जबलपुर इकाई द्वारा MSME मंत्रालय के सहयोग से RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) एवं ZED Certification विषयक एक विशेष कार्यशाला का आयोजन जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित इंडियन कॉफी हाउस परिसर में भव्य उद्यमी सम्मेलन के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जबलपुर इकाई अध्यक्ष श्री कपिल खत्री जी एवं औद्योगिक क्षेत्र आधारताल के अध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल जी ने की। जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उद्यमियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्योगों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त बनाना था। सम्मेलन में ZED (Zero Defect, Zero Effect) सर्टिफिकेशन और RAMP योजना के तहत उद्योगों को मिलने वाले लाभों और गुणवत्ता उन्नयन की दिशा में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री विनीत रजक जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए उद्यमियों से इनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के फूड इंस्पेक्टर श्री देवेंद्र दुबे जी उपस्थित रहे। उन्होंने फूड इंडस्ट्री से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला और बताया कि किस प्रकार स्वच्छता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए बेहतर उत्पादन किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद देना हर उद्यमी की नैतिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मान लघु उद्योग भारती महिला इकाई की संयोजक श्रीमती मेघना महाजन, श्रीमती पूनम शर्मा एवं अन्य महिला सदस्यों द्वारा किया गया।

इस सम्मेलन में लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवि मिश्रा, प्रदेश सचिव श्री सोमेश गुप्ता, श्री मनीष पटेल, श्री हर्ष महाजन, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, श्री बी.के. नेमा, श्री आनंद तिवारी, श्री अभिषेक शुक्ला, श्री नरेंद्र सोहंडा, श्री प्रदीप साहू, श्री विनोद, श्री हरीश, श्री विशेष नागदेव, श्री पार्थ गुप्ता, श्री रवि गंगवानी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please