<p>संभागीय बैठक एवं अभ्यास वर्ग संपन्न<br>लघु उद्योग भारती के महाकौशल संभाग की बैठक एवं अभ्यास वर्ग 06 एवं 07 जनवरी 2024 को सतना में बड़ी ही सफलता पूर्वक संपन्न किया गया जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश अधिकारी अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्रीमान ताराचंद जी, सह प्रांत करवा श्रीमान उत्तम चंद्र बनर्जी ,नगरी प्रशासन मंत्रालय मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागड़ी जी एवं सतना महापौर योगेश ताम्रकार जी हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान राजेश मिश्रा जी , प्रदेश महामंत्री श्रीमान अरुण सोनी जी एवं अंचल अध्यक्ष श्रीमान अनिल वासवानी जी हमारे कटनी अध्यक्ष श्रीमान हरि सिंह भदोरिया जी की उपस्थिति रही एवं इनका सानिध्य प्राप्त हुआ वास्तव में बैठक बहुत ही अच्छी एवं सार्थक पूर्ण रही जिसमें हमें अपने व्यक्तित्व को कैसे निखारना है और संगठन को किस तरह समझना है संगठन की क्या मर्यादाएं हैं यह सारी बातें बखूबी समझाई गई मुझे लगता है संगठन को समझने के लिए इससे अच्छा मौका और कोई नहीं होगा आप सभी बहनों से भी निवेदन है कृपया ऐसी बैठकों में अवश्य सम्मिलित हो यह हमारे लिए बहुत ही शुभ अवसर होता है अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए, अपने संगठन को समझने के लिए, अपने संगठन की मर्यादा बनाए रखने के लिए, और अपने संगठन का स्तर जानने के लिए</p>

