महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, कटनी में लघु उद्योग भारती द्वारा उद्योग जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
लघु उद्योग भारती द्वारा दिनांक 18 फरवरी को महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, करौंदी (कटनी) में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों, स्टार्टअप्स एवं युवा उद्यमियों को शासकीय योजनाओं, गुणवत्ता मानकों एवं एमएसएमई नीतियों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में CSIR दिल्ली के पूर्व हेड साइंटिस्ट (R&D Development) डॉ. राकेश कुमार सिन्हा ने अपने विचार साझा किए और नवाचार एवं अनुसंधान आधारित उद्योग विकास पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई —
RAMP से श्री आर. के. दलेला जी (Master Trainer – ZED)
श्री मयूर शर्मा जी (Trainer – MSME Policy)
जिला उद्योग केन्द्र की ओर से श्री आसित वर्मा जी (Manager, DIC Katni)
लघु उद्योग भारती की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की संक्षिप्त जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में संगठन का प्रतिनिधित्व शहरी एवं मंडी रोड इकाई के कोषाध्यक्ष श्री राहुल जैन जी ने किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सह सचिव श्री प्रभांशु वैश्य जी द्वारा किया गया। इस आयोजन के प्रभारी श्री निलेश विश्वकर्मा जी एवं श्री नवीन केसरी जी रहे।
यह कार्यशाला उद्योग–शिक्षा समन्वय को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

