शनिवार, दिनांक 22 मार्च 2025 को लघु उद्योग भारती मध्य भारत अंचल अध्यक्ष श्री डी. डी. सेठिया, अंचल सचिव श्री पुरुषोत्तम कौशिक एवं श्रीमती उमा शर्मा का विशेष प्रवास हरदा में हुआ। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य हरदा इकाई के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था। बैठक में 15 उद्यमियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें से 5 उद्यमियों ने तुरंत सदस्यता ग्रहण कर लघु उद्योग भारती परिवार का हिस्सा बनने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही 10 और नए सदस्य जोड़े जाएंगे, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।
यह बैठक श्री रवि पटेल जी (इकाई संयोजक) के संयोजन में स्वस्तिक प्लाइवुड इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रियल एरिया, हरदा में आयोजित की गई। बैठक सफल रही और सभी उपस्थित उद्यमियों ने हरदा में लघु उद्योग भारती की इकाई का गठन शीघ्र पूर्ण करने का संकल्प लिया। यह आयोजन संगठन के विस्तार और स्थानीय उद्यमियों को एकजुट कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

