लघु उद्योग भारती भोपाल इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न — नई कार्यकारिणियों का हुआ गठन
सामान्य एवं महिला इकाइयों में नई ऊर्जा और नेतृत्व का संचार
भोपाल, 11 जुलाई 2025 — लघु उद्योग भारती की भोपाल सामान्य इकाई एवं महिला इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम भोपाल में संपन्न हुआ। यह पुनर्गठन मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष श्री सोबरन सिंह तोमर की देखरेख में एवं उनकी प्रेरणाप्रद उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सामान्य इकाई के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए श्री मितेश लोकवाणी को अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ श्री इस अरोड़ा और श्री आशीष शर्मा को उपाध्यक्ष, श्री नीरज शर्मा को सचिव तथा श्री राकेश अवस्थी को कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।
महिला इकाई में श्रीमती शुभा कामऋषि को अध्यक्ष, श्रीमती सोनल श्रीवास्तव को सचिव एवं श्रीमती नीतादीप बाजपेई को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस नई टीम से महिला इकाई में उत्साह और सशक्त भागीदारी की नई उम्मीदें जगी हैं।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष श्री विनोद नायर एवं महिला इकाई की पूर्व सचिव श्रीमती रश्मि गुर्जर ने विगत दो वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन के विकास में सभी सदस्यों के योगदान को सराहा और नवगठित टीम को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में भोपाल जीएम – जिला उद्योग केंद्र श्री सतेन्द्र जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अरविंद काले, श्रीमती उमा शर्मा, श्री देवेंद्र श्रीवास्तव, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, श्री सुनील सोनी सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे और नवचयनित टीम को शुभकामनाएँ दीं।
यह आयोजन संगठनात्मक सुदृढ़ता, महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन और भोपाल इकाई के नवसृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

