लघु उद्योग भारती महिला इकाई भोपाल की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती उमा शर्मा जी एवं मध्य भारत प्रान्त की सचिव श्रीमती रश्मि गुर्जर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान उमा दीदी ने सभी सदस्यों को लघु उद्योग भारती की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं संगठन की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संगठन के प्रति प्रेरणा एवं दृष्टिकोण साझा किया।
इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से 23-24 अगस्त को प्रस्तावित महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, प्रत्येक सदस्य को उनके उत्तरदायित्वों की प्राथमिक जानकारी दी गई ताकि कार्य सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में कुल 17 सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष: शुभा कामरिशी
सचिव: सोनल श्रीवास्तव
महिला इकाई, भोपाल
लघु उद्योग भारती

