24 अगस्त 2025 को गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र, भोपाल स्थित एमएसएमई कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित प्रदेश वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में, माननीय एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य कुमार कश्यप जी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की गई। इस भेंट के दौरान मंत्री जी को सम्मेलन की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया गया।
भेंट के समय संगठन के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी जी, प्रदेश वार्षिक सम्मेलन के संयोजक श्री राजेश गर्ग, पूर्व सचिव (भोपाल) श्री दिनेश गुप्ता जी, सचिव (भोपाल इकाई) श्री नीरज शर्मा, भोपाल महिला इकाई की अध्यक्ष सुश्री शुभा कामऋषि एवं सचिव सुश्री सोनल श्रीवास्तव शामिल थीं। यह मुलाकात न केवल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर रही, बल्कि प्रदेश के एमएसएमई क्षेत्र के विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करने का माध्यम बनी।

