मालवा उद्यमी सम्मेलन एवं स्टार्टअप कांक्लेव
इंदौर में संपन्न हुआ लघु उद्योग भारती का मालवा उद्यमी सम्मेलन एवम स्टार्टअप कॉन्क्लेव
मध्यप्रदेश लघु उद्योग भारती इंदौर महानगर द्वारा आयोजित मालवा उद्यमी सम्मेलन एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस के सिलवेरिया हॉल मैं एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप जी की उपस्थिति में 2 सत्रों में आयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं,महिला एवम पुरुष उद्यमियों की उपस्थिति रही ।
प्रथम सत्र में
स्टार्टअप कॉन्क्लेव में एसजीएसआईटीएस कॉलेज सहित अन्य विश्यविद्यालयो से पधारे छात्रों ने स्टार्टअप कॉन्क्लेव में स्टार्टअप आइडिया के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। तत्पश्चात प्रथम चार स्टार्टअप द्वारा मंच से प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमे उन्हें स्टार्टअप की बारीकी से जानकारी दी गई एवम युवाओं द्वारा सफलता की कहानी कही गई और अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किया ।
दूसरे सत्र में
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ एमएसएमई मंत्री मा. चैतन्य काश्यप जी एवम एमएसएमई विभाग के संचालक एवम लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक रोहित सिंह जी IAS ,लघु उद्योग भारती प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इंदौर के उद्यमी उपस्थित रहे । साथ ही मालवा प्रांत के अन्य जिले उज्जैन, शाजापुर, सुसनेर ,देवास ,महू इत्यादि जिलों से भी उद्योगपतियों ने आकर माननीय मंत्री जी से मुलाकात की एवं उद्योग संबंधी चर्चा करी ।
मध्य प्रदेश लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में इस कॉन्क्लेव को सार्थक करते हुए उद्योगपतियों की समस्याओं से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया जैसे नर्मदा कैपिटल फंड, प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही दाल मिल एसोसिएशन एवं बरदरी यूनिट की अन्य समस्याओं को भी मंत्री जी के समक्ष रखा गया।।
मा. मंत्री जी ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए उद्योगपतियों की समस्याओं से रूबरू हुए एवं बताया कि कई समस्याएं उन्हें पहले से ही जानकारी में है जिनके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं कुछ जो नई समस्याएं उन्हें आज जानकारी में आई उसके लिए उन्होंने अधिकारियों को उचित निर्देश देने का वादा भी किया।।
सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग के डायरेक्टर एवम लघु उद्योग निगम के प्रबंध निर्देशक श्री रोहित सिंह जी ने शासन द्वारा एमएसएमई केz लिए समय-समय पर दी जाने वाली सब्सिडी एवं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जिसमे 5 करोड़ तक के नॉन कॉलेटरल लोन के साथ ही सब्सिडी एवं अन्य योजनाओं की माहिती जानकारी से सभागृह को अवगत कराया एवं आश्वासन दिया कि किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए कोई भी उद्योगपति उनसे संपर्क कर सकता है। यह सरकार हर उद्योगपति की समस्या के समाधान के लिए तत्पर है
कार्यक्रम के समापन पर इंदौर की महिला इकाई सहित सभी इकाइयों के अध्यक्ष सचिव द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए । कार्यक्रम प्रभारी विनीत जैन एवम शिवनारायण शर्मा द्वारा सभी उद्यमियों का आभार प्रदर्शन किया गया ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया ।
माननीय मंत्री जी द्वारा अंत में एसजीएसआईटीस प्रांगण में स्थित इनक्यूबेशन सेंटर के कार्यों का भी अवलोकन किया गया
लघु उद्योग भारती इंदौर महानगर के द्वारा आयोजित आज के इस कार्यक्रम में इंदौर की कई अन्य संस्थाओं की मौजूदगी भी रही जिनमें प्रमुख रूप से स्वदेश के पूर्व निदेशक श्रीमान दिनेश गुप्ता जी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्रीमान अजीत सिंह नारंग जी, क्रीड़ा भारती के मालवा प्रांत के सचिव श्री हरीश जी डागुर, भाजपा इन्दौर महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री मेहतानी जी, एआइएमपी के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थित रही ।

