लघु उद्योग भारती, महिला इकाई, इंदौर द्वारा Canva ऑनलाइन कार्यशाला का सफल आयोजन

Event Date: 18/02/2026
Indore,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती, महिला इकाई, इंदौर द्वारा दिनांक 18 फरवरी को Canva की एक सफल ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में 45 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए Canva के बेसिक टूल्स, डिजाइन निर्माण की मूल अवधारणाएँ तथा सोशल मीडिया पोस्ट तैयार करने की व्यावहारिक प्रक्रिया सीखी। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार सरल एवं आकर्षक डिज़ाइन के माध्यम से अपने ब्रांड की डिजिटल पहचान को मजबूत किया जा सकता है।

यह कार्यशाला ग्राफिक डिजाइनिंग एवं डिजिटल मार्केटिंग की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना एवं उनके व्यवसाय को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नई गति प्रदान करना है।

कार्यक्रम का संचालन डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ Beauti एवं Senyali द्वारा किया गया, जिन्होंने विषय को अत्यंत सरल, व्यावहारिक और प्रभावी तरीके से समझाया।

अगले सप्ताह Canva की एडवांस्ड कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को डिजाइनिंग के उन्नत फीचर्स, ब्रांडिंग तकनीक एवं प्रोफेशनल लेआउट निर्माण के बारे में गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही एक विशेष प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है, जिसमें सदस्य अपने उत्पाद एवं ब्रांड के साथ होली थीम पर पोस्ट डिज़ाइन करेंगे। उत्कृष्ट डिज़ाइन तैयार करने वाली प्रतिभागियों को महिला इकाई द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

सभी सहभागी सदस्यों का हृदय से आभार।
— लघु उद्योग भारती, महिला इकाई, इंदौर

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please