लघु उद्योग भारती महिला इकाई, इंदौर ने आज शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या महाविद्यालय के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया। इस समझौते का उद्देश्य महाविद्यालय की छात्राओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाना और उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना है।
महिला इकाई ने महाविद्यालय को आश्वासन दिया कि सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों में छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। पहली कार्यशाला उद्यम रजिस्ट्रेशन पर आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्राओं को अपना उद्यम आधार निःशुल्क बनाने का अवसर मिलेगा और स्वयं रजिस्ट्रेशन करना भी सिखाया जाएगा।
इस पहल के माध्यम से छात्राओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है। इस एमओयू को सफल बनाने में मालवांचल सह महिला प्रभारी श्रीमती मीना जी काले का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नम्रता पाठक, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती वर्षा जैन, इकाई सचिव श्रीमती प्राची अग्रवाल, मीडिया प्रभारी श्रीमती अश्विनी शिंदे और श्रीमती प्रीति गिलानी की विशेष उपस्थिति रही।
अध्यक्ष: वर्षा जैन
सचिव: प्राची अग्रवाल

