लघु उद्योग भारती महिला इकाई, इंदौर की मासिक बैठक संपन्न
इंदौर में दिनांक 1 मार्च को दोपहर 3 से 4 बजे तक लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता विस्तार और महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 से 15 मार्च के मध्य प्रदेश स्तर पर Canva Advance Online Workshop का आयोजन किया जाएगा, जिससे महिला उद्यमियों को डिजिटल डिजाइनिंग, ब्रांडिंग एवं सोशल मीडिया प्रेजेंस को सुदृढ़ करने का प्रशिक्षण मिल सके। इसके साथ ही सदस्यता विस्तार को ध्यान में रखते हुए दो प्रवास तय किए गए, जिनके माध्यम से अधिक से अधिक नई महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के अंतर्गत 28 मार्च को देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय में एक दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस प्रदर्शनी में 20 स्टॉल निर्धारित किए गए हैं तथा कार्यक्रम की विस्तृत योजना भी तैयार की गई है, जिससे महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार का सशक्त मंच मिल सके।
बैठक में श्रीमती नम्रता पाठक (मध्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), श्रीमती वर्षा जैन (अध्यक्ष), श्रीमती अनुजा पुरोहित (उपाध्यक्ष), श्रीमती प्राची अग्रवाल (सचिव), श्रीमती अपर्णा राजूरकर (उपाध्यक्ष), श्रीमती रुचिका जारोली (कोषाध्यक्ष), श्रीमती शिवानी शेंदूरणीकर (सह कोषाध्यक्ष), श्रीमती स्मिता बाविस्कार (सह सचिव), श्रीमती अश्विनी शिंदे (मीडिया प्रभारी) तथा श्रीमती रूपाली भावसार (कार्यकारिणी सदस्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
धन्यवाद
अध्यक्ष – वर्षा जैन
सचिव – प्राची अग्रवाल

