लघु उद्योग भारती, महिला इकाई, देवास की मासिक बैठक दिनांक 21 जून 2025 को दोपहर 3 बजे लघु उद्योग भारती कार्यालय, देवास (म.प्र.) में संपन्न हुई। बैठक में मालवा संभाग की कार्य प्रभारी श्रीमती तृप्ति जी वैद्य की विशेष उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन से इकाई को नई ऊर्जा प्राप्त हुई। बैठक में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सदस्यता विस्तार पर चर्चा की गई, साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त महिला उद्यमियों के उद्योग हित में सेमिनार आयोजित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार किया गया। बैठक में रचना तलाटी, राधिका मूँदरा, प्रीति सिंगी, सारिका राय, उर्मिला पंवार, मोनिका शर्मा, कल्पना श्रीवास्तव, गीता खत्री, किंशु गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और महिला उद्यमियों के विकास हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

