लघु उद्योग भारती देवास की नई कार्यकारिणी की प्रथम मासिक बैठक दिनांक 25 जून 2025 को सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं और गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य रूप से 28 जून को आयोजित होने वाले सेमिनार की तैयारियों, वृक्षारोपण अभियान की रूपरेखा, पूर्व में लंबित कार्यों की स्थिति, सदस्यता अभियान को गति देने, विभिन्न विभागों की प्रगति तथा आगामी 14 जुलाई को प्रस्तावित RAMP कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई। यह बैठक नई कार्यकारिणी की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण पहल रही, जिसमें कुल 16 सदस्यगण उपस्थित रहे और सभी ने अपने सुझावों से बैठक को सार्थक बनाया।

