लघु उद्योग भारती मक्सी इकाई का पुनर्गठन एवं वार्षिक बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती मक्सी इकाई का पुनर्गठन एक गरिमामयी आयोजन के साथ संपन्न हुआ, जिसका नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री दिनेश जी तिवारी ने किया। इस अवसर पर मक्सी इकाई द्वारा वार्षिक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिनेश जी तिवारी, संभाग कार्यकारिणी सदस्य श्री सुभाष जी मण्डलोई तथा शाजापुर इकाई के उपाध्यक्ष श्री दिलीप जी पाटीदार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का शुभारंभ अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ, जिसके पश्चात श्री दिनेश जी तिवारी द्वारा मक्सी इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस प्रक्रिया में नवगठित इकाई को निम्नानुसार जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं:
वरिष्ठ मार्गदर्शक: श्री आलोक जी बंसल (मो. 94250-56186)
अध्यक्ष: श्री संजय जी नीमा (मो. 90988-39144)
उपाध्यक्षगण:
श्री मुरली जी सोनी (मो. 94250-74570)
श्री प्रमोद जी वर्मा (मो. 94250-64736)
डॉ. जी.एस. दीक्षित (मो. 90095-15554)
श्री राघवेंद्र जी सेंगर (मो. 87702-00895)
सचिव: श्री हेमंत जी गर्ग (मो. 94250-49929)
सह-सचिवगण:
श्री ऋषि पारीक (मो. 94240-00007)
श्री गोपाल जांगिड (मो. 94259-40511)
कोषाध्यक्ष: श्री योगेश जी जांगिड (मो. 94259-21498)
इस पुनर्गठन के माध्यम से मक्सी इकाई को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया, जो आने वाले समय में क्षेत्रीय उद्योगों के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

