लघु उद्योग भारती, उज्जैन – पोषित ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ
स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत मिट्टी एवं गोबर से श्री गणेश जी की मूर्तियों का निर्माण एवं विक्रय कर रहा है। इस अवसर पर दो स्टॉलों का शुभारंभ आज किया गया – एक सिंधी कॉलोनी चौराहा और दूसरा पुरानी सब्जी मंडी में।
इस अवसर पर उपस्थित थे: ब्राह्मण समाज से उल्लास वैद्य, सुनील जी जोशी, समीर जी मुंद्रड़ा, राजेश गर्ग, अग्रवाल समाज से अध्यक्ष निमेष अग्रवाल, सचिव दीपक मित्तल, और अन्य गणमान्य सदस्य चरणजीत सिंह कालरा, अखिलेश नागर, प्रवीण पांचाल, गौरव चौहान, गोपाल महेश्वरी, सूरज सुराणा आदि।
आप सभी से अनुरोध है कि मिट्टी एवं गोबर से निर्मित श्री गणेश जी की मूर्तियों को अपने घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान में विराजित करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

