लघु उद्योग भारती रतलाम इंडस्ट्रियल इकाई की मासिक बैठक संपन्न

Event Date: 06/05/2025
Ratlam,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती रतलाम इंडस्ट्रियल इकाई द्वारा आज मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया, जो कार्यकारिणी सदस्य एवं सह सचिव श्री रोनक जी चोपड़ा (संचालक – शुभम प्लास्टिक) की फैक्ट्री में आयोजित की गई। बैठक में माननीय मंत्री श्री चैतन्य जी कश्यप के सम्मान समारोह से संबंधित खर्चे को सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत कर पारित किया गया और कार्यक्रम में सहयोग देने हेतु सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस बैठक में फायर एनओसी, विद्युत आपूर्ति की समस्या, औद्योगिक क्षेत्र में पानी की उपलब्धता तथा लीजहोल्ड भूमि को स्वामित्व में परिवर्तित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, संगठन के वार्षिक कैलेंडर सभी सदस्यों को वितरित किए गए। बैठक के दौरान संगठन विस्तार की दिशा में तीन नए सदस्यों – श्री राहुल महेश्वरी (राहुल पॉलीमर्स), श्री जितेंद्र जैन (मीनैकल रबर्स) और श्री दिनेश पटेल (जालाराम आरा मशीन) – को भी जोड़ा गया। बैठक में इकाई अध्यक्ष श्री संजय व्यास एवं सचिव श्री रोहित मालपानी सहित सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please