लघु उद्योग भारती – नमकीन एवं फूड इंडस्ट्रियल पार्क इकाई, रतलाम द्वारा दीप मिलन समारोह हर्षोल्लास से

Event Date: 09/11/2025
Ratlam,
MADHYA PRADESH

 

लघु उद्योग भारती – नमकीन एवं फूड इंडस्ट्रियल पार्क इकाई, रतलाम द्वारा दीप मिलन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में परिवार सहित सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विविध मनोरंजक खेल एवं पारिवारिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें सभी सदस्यों ने सक्रिय भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने आनंदपूर्वक सहभागिता की।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला संचालक श्री सुरेन्द्र जी सुरेखा एवं श्री चन्द्रप्रकाश जी अवतानी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में “पंच परिवर्तन” विषय पर विचार रखे।

अध्यक्ष-धर्मेंद्र मारू, सचिव- मनेंद्र(रिंकू)कृष्णानी,कोशाध्यक्ष -प्रवीण कसेरा,उपाध्यक्ष- जितेंद्र पाटीदार, उपाध्याक्ष- रूपमनु मल्होत्रा,मीडिया प्रभारी-श्री विजय जी महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य- श्री महेश जी गोयल, पुनम चंद जी चावड़ा, प्रियश गादिया, श्री योगेश जी परमार,श्री ओमप्रकाश जी त्रिवेदी, श्री पंकज जी मोतियानी,नितिन जी खंडेलवाल, एवं अन्य सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में लगभग 130 सदस्यों एवं परिजनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर दीप उत्सव की खुशियाँ मनाईं।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please