लघु उद्योग भारती महाकौशल अंचल में रीवा महिला इकाई गठन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
आज महाकौशल अंचल के अंतर्गत रीवा में लघु उद्योग भारती महिला इकाई के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई। इस ऑनलाइन बैठक का संचालन प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमती सीमा मिश्रा एवं महाकौशल अंचल महिला प्रभारी श्रीमती प्रिया सोनी द्वारा किया गया। मीटिंग में रीवा जिले की लगभग 20 उत्साही महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एकमत होकर जल्द से जल्द महिला इकाई के गठन के लिए पूर्ण सहयोग व सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। यह बैठक संगठन में महिला नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम सिद्ध होगी।

