लघु उद्योग भारती, सतना इकाई का सफल पुनर्गठन एवं नई कार्यकारिणी की घोषणा
दिनांक 9 मई 2025 को श्री शाइन गार्डन, रीवा रोड, सतना में लघु उद्योग भारती सतना इकाई की पुनर्गठन बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हरि सिंह भदौरिया (संभागीय सचिव, लघु उद्योग भारती), श्री मनमोहन माहेश्वरी (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं श्री मुकेश रत्नानी (संभाग कार्यकारिणी सदस्य, लघु उद्योग भारती) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की विशेषता रही संस्थापक अध्यक्ष श्री त्रिलोकी केसरवानी एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री रामचंद्र अग्रवाल का संगठन में किए गए महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान, जिन्हें प्रेरणा स्रोत के रूप में सराहा गया।
बैठक के दौरान सभी अतिथियों ने लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय भूमिका, संगठनात्मक विस्तार, तथा सूक्ष्म और लघु उद्योगों के उत्थान में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में स्थानीय इकाई को और अधिक सक्रिय बनाने हेतु मासिक बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से सतना इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें श्री नितेश बड़ेरिया को अध्यक्ष, श्री शोभित अग्रवाल को सचिव तथा श्री तुषार पटेल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष, सह-सचिव, कार्यकारिणी सदस्य एवं जनसंपर्क/सोशल मीडिया अधिकारी की भी घोषणा की गई। अंत में, नवनिर्वाचित टीम ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

