फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भोपाल, सतना जिला उद्योग संघ एवं लघु उद्योग भारती, सतना के संयुक्त तत्वावधान में भारत की उभरती हुई अर्थव्यवस्था के संदर्भ में उद्योग एवं व्यापार के विकास, उनकी ज्वलंत समस्याओं तथा उनसे जुड़े विविध विषयों पर विचार-विमर्श हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 22 अगस्त 2025, शुक्रवार को सायं 4:00 बजे होटल ओम रिसॉर्ट, रीवा रोड, सतना में किया जा रहा है। इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे – श्री योगेश ताम्रकार जी (महापौर, सतना), श्री दीपक शर्मा जी (अध्यक्ष, Federation) एवं डॉ. राधाशरण गोस्वामी जी (पूर्व अध्यक्ष, Federation)। औद्योगिक और व्यावसायिक समन्वय एवं प्रगति के नए मार्ग प्रशस्त करने हेतु आप सादर आमंत्रित हैं।

