बेंगलुरु प्रवास : महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सार्थक कदम

Event Date: 31/05/2025
Bengaluru,
KARNATAKA

बेंगलुरु प्रवास : महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सार्थक कदम

दिनांक 31 मई 2025 को लघु उद्योग भारती कर्नाटक प्रदेश कार्यालय में आयोजित 20वीं कार्यकारिणी बैठक में भाग लेने का अवसर मिला। इस महत्वपूर्ण बैठक में बेंगलुरु साउथ ईस्ट क्षेत्र में एक नई महिला इकाई के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे प्रदेश सचिव छाया प्रभु जी का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री द्वारा भी इस प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई, जो महिला कार्य की दिशा में एक उत्साहवर्धक संकेत है।

प्रदेश की महिला कार्य प्रभारी एवं प्रदेश सचिव प्रिया पुराणिक जी द्वारा प्रदेश में दो और महिला इकाइयाँ गठित करने के प्रयास भी सक्रिय रूप से जारी हैं। यह बैठक महिला उद्यमिता और नेतृत्व को विस्तार देने की दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायक रही।

इस अवसर पर श्री प्रकाशचंद जी भाईसाहब की विशेष उपस्थिति रही, जिससे बैठक को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। साथ ही, प्रदेश के अन्य पदाधिकारीगण भी प्रत्यक्ष एवं आभासीय माध्यम से बैठक में सहभागी रहे।

यह प्रवास न केवल संगठनात्मक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि महिला कार्य आयाम को सशक्त और विस्तारशील बनाने की दिशा में भी एक ठोस पहल सिद्ध हुआ।

उमा शर्मा
अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य
संयोजिका, महिला कार्य आयाम

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please