आज लघु उद्योग भारती, जिला सरायकेला-खरसावां की टीम ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय कार्यालय, जमशेदपुर में पदाधिकारी श्री जितेंद्र प्रसाद सिंह जी से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों, प्रदूषण नियंत्रण उपायों, आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया और उद्योगों को होने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री सिंह जी ने संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान और सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में जिला महामंत्री श्री सपन मजूमदार, उपाध्यक्ष श्री पिंकेश माहेश्वरी, विकास चंद्र, सचिव श्री राकेश प्रसाद और श्री सैकत घोष सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और अपने-अपने विचार रखे।

