लघु उद्योग भारती के पूर्वी एवं पूर्वोत्तर के प्रभारी एवं पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश मित्तल जी के नेतृत्व में लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से रांची स्थित राजभवन में मुलाकात की प्रतिनिधि मंडल में झारखंड प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार छापरिया उपाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल सचिव सत्य प्रकाश पांडे मधुसूदन अग्रवाल एवं आदित्य अग्रवाल मौजूद थे ,
एवं संध्या के समय श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के बरियातू स्थित कार्यालय में लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत के प्रभारी एवं पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश मित्तल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं बैठक में रांची एवं रामगढ़ संगठन एवं सदस्यता विस्तार पर चर्चा हुई एवं आगामी सितंबर महीने में 50 सदस्य जोड़ने का निर्णय लिया गया इस बैठक में झारखंड प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष विजय छापरिया महामंत्री विजय मेवाड़ उपाध्यक्ष ललित केडिया जी उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल जी रांची महानगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी सचिव सत्य प्रकाश पांडे कोकर के अध्यक्ष रतन अग्रवाल तुपुदाना के अध्यक्ष रामचंद्र जी एवं रामगढ़ जिले के अध्यक्ष अनिल गोयल ने भाग लिया इस बैठक में कुल 16 सदस्यों ने भाग लिया

