हजारीबाग में लघु उद्योग भारती की संयोजक इकाई का गठन – नौ उत्साही उद्यमियों ने ली सदस्यता
हजारीबाग में लघु उद्योग भारती की संयोजक इकाई का गठन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर नौ जोश से भरे उद्यमियों ने तुरंत सदस्यता ग्रहण कर संगठन की नयी इकाई को सशक्त आधार प्रदान किया। यह आयोजन संगठन के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
बैठक में प्रांत से महामंत्री श्री बिनोद अग्रवाल जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री प्रवीण झा जी व श्री सत्यप्रकाश पांडेय जी, संयुक्त सचिव के तौर पर श्रीमती नीतू सिंह जी, श्री प्रकाश हेतमसरिया जी, श्री अजय दधीच जी, रांची महानगर के सचिव सीए श्रवण बरनवाल जी सहित मैं स्वयं भी उपस्थित रहा।
बैठक के दौरान संगठन की कार्यशैली, उद्यमिता को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। हजारीबाग इकाई का यह गठन न केवल स्थानीय उद्योगों के लिए सहायक सिद्ध होगा, बल्कि पूरे प्रदेश को संगठित करने के प्रयासों को भी मजबूती प्रदान करेगा।
इस सफल आयोजन के लिए पूरे संगठन और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

