लघु उद्योग भारती, झारखंड प्रदेश द्वारा धनबाद उद्यमी इकाई का प्रतिष्ठापन समारोह स्थानीय अग्रसेन भवन, हीरापुर, धनबाद में आयोजित किया गया। जिसमें नव मनोनीत अधिकारियों के रूप में अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री राणा रवि सिंह एंव कोषाध्यक्ष राहुल डुकानिया को चुना गया। कार्य समिति के सदस्यों के रूप में जवाहर चौधरी, विनीत लोहारीवाल, पुनीत तुलसीयान एवं अनिल वर्मा के नामों को स्वीकृति दी गई । वरिष्ठ उद्यमी योगेन्द्र तुलसीयान जी को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।
लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के प्रभारी श्री ओमप्रकाश मित्तल जी ने उपस्थित उद्यमियों का मार्गदर्शन करते हुए लघु उद्योग भारती के स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और वर्तमान में संगठन के अखिल भारतीय स्वरूप की चर्चा की। पांच प्रमुख करणीय दायित्व की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक उद्यमियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। झारखंड के प्रांतीय महामंत्री विजय छापरिया ने अपने संबोधन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और संगठन को सशक्त और विस्तृत बनाने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए योगेन्द्र तुलसीयान ने सभी आगंतुक अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए, हर संभव सहयोग का वादा किया एवम नव मनोनीत अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने लघु उद्योग भारती के उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए, दिए गए जिम्मेदारी को पूरे ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

