लघु उद्योग भारती, बल्लबगढ़
प्रिय सदस्यजनों,
सप्रेम नमस्कार ।
आज दिनांक 23 जुलाई 2024 को L.U.B बल्लबगढ़ की कार्यकारिणी की सभा का आयोजन L.U.B बल्लबगढ़ के दफ्तर में किया गया।
कार्यकारिणी के लगभग सभी सदस्यों ने इस सभा में भाग लिया।
चर्चा के मुख्य विषय :-
1) 26 जुलाई को होने वाले पौधा रोपण समारोह की तैयारियों पर चर्चा एवं सुझाव
2) बल्लबगढ़ के लघु उद्योगों पर बिजली विभाग का कहर और इस समस्या को कैसे सुलझाया जाए, इस पर विचार विमर्श एवं सुझाव
3) L.U.B बल्लबगढ़ में नए मेंबर को जोड़ने के लिए प्रयास करने पर चर्चा
आज की यह सभा श्री अशोक चौधरी जी की अध्यक्षता में हुई एवं कल्याण मंत्र के साथ इस सभा का समापन हुआ

