गुरुग्राम में लघु उद्योग भारती की नई इकाई के गठन हेतु लघु समूह बैठक आयोजित

Organised by:
लघु उद्योग भारती हरियाणा
Event Date: 06/03/2026
Gurgaon,
HARYANA

गुरुग्राम में नई लघु उद्योग भारती इकाई के गठन हेतु लघु समूह बैठक सम्पन्न

दिनांक 06 मार्च 2026 को गुरुग्राम में लघु उद्योग भारती की नई इकाई के गठन के उद्देश्य से एक लघु समूह बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया और संगठन के विस्तार तथा उद्यमियों को जोड़ने पर सार्थक चर्चा की।

बैठक में मुख्य रूप से श्री अरुण बजाज जी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा सह-प्रभारी) तथा श्री राकेश कुमार गुप्ता जी (मानेसर एवं गुरुग्राम प्रभारी) उपस्थित रहे। उनके साथ श्री विनोद जी, श्री अशोक जी, श्री पवन गुप्ता जी, श्री गौरव जी, श्री स्वप्न कुमार दत्ता जी, श्री हरीश जी तथा श्री उमेश जी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारम्भ में उपस्थित सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्री अरुण बजाज जी और श्री राकेश कुमार गुप्ता जी ने लघु उद्योग भारती के नए सदस्यों के लिए सदस्यता एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा अधिक से अधिक उद्यमियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान गुरुग्राम में लघु उद्योग भारती की नई इकाई एवं टीम के गठन पर चर्चा की गई, जिससे क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को संगठन के माध्यम से एक सशक्त मंच प्रदान किया जा सके। साथ ही पैन इंडिया स्तर पर सदस्यता विस्तार के महत्व पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिससे देशभर के उद्यमियों को संगठन से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा सके।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की भूमिका एवं गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया, जो एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों के हितों की रक्षा, उनके विकास और उद्योगों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत है।

बैठक में वृक्षारोपण को सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में अपनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

इसके अतिरिक्त श्री अरुण बजाज जी एवं श्री राकेश कुमार गुप्ता जी ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे “पंच परिवर्तन” अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी, जिसमें

नैतिक मूल्य युक्त परिवार

सामाजिक समरसता

पर्यावरण संरक्षण

स्वदेशी जीवन शैली

नागरिक कर्तव्यों का पालन

जैसे प्रमुख विषयों पर विशेष बल दिया गया।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने गुरुग्राम में लघु उद्योग भारती की नई इकाई के गठन का स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।

धन्यवाद सहित
लघु उद्योग भारती

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please