लघु उद्योग भारती रेवाड़ी इकाई के सदस्यों ने रेवाड़ी में मेट्रो की मुहिम हेतु , बावल इंडस्ट्रियल एरिया में 3 दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया, और 1001 लोगों ने सहयोग किया
हर्ष का विषय है की आज हमारे क्षेत्र के माननीय कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार डॉक्टर बनवारी लाल जी से होली की वर्षगांठ पर उनका अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, जीवली बाजार एसोसिएशन, काठ मंडी तथा अन्य एसोसिएशन के सदस्यों में माननीय मंत्री जी का पुस्पगुच्छ दे कर उनका सम्मान किया, सभी ने उनको हमारे छेत्र की चिरपरिचित मांग बावल मेट्रो के लिए ज्ञापन दिया। मंत्रीजी ने अपना मजबूत आश्वासन दिया और बताया कि ये उनकी भी इस छेत्र के लिए प्रमुख मांग है। उसके साथ साथ इंडस्ट्रियल एरिया की कॉमन अन्य मांगो से भी उन्हें पुनः अवगत कराया। इसके साथ लघु उद्योग भारती ने मंत्री जी से रेवाड़ी की तरह बावल का भी आउटर बाय पास बनाने की मांग की। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय डाटा जी इन मांगों को सभी साथियों के साथ मंत्री जी को सौंपा, मंत्री जी ने आश्वासन दिया की मेट्रो के लिए उन्होंने माननीय मनोहर लाल जी से बात की थी, अब वह इस विषय को माननीय मुख्य मंत्री नायब सिंह जी से जल्द से जल्द बात करेंगे और जल्द ही इस विषय को पूरा करवाएंगे। राजेश अग्रवाल जी, जुगनू गोयल जी, महेंद्र छाबरा जी, नितिन गुप्ता जी, कृष गुप्ता जी, अभिषेक गुप्ता जी, काठ मंडी से, विकास गुप्ता जी, राजेश शर्मा जी, मनीष गोयल जी, आदित्य डाटा , अरुण टोकस जी, विनोद जी ने होली के दिन इस समारोह में शोभा बढ़ाई।

