लघु उद्योग भारती भावनगर द्वारा “वन नेशन – वन इलेक्शन” पर विचार गोष्ठी आयोजित

Event Date: 10/07/2025
Bhavnagar,
GUJARAT

“वन नेशन – वन इलेक्शन” विषय पर भावनगर में भव्य सेमिनार सम्पन्न
लघु उद्योग भारती, चित्रा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, डायमंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और पाटीदार बिजनेस ग्रुप का संयुक्त आयोजन

भावनगर, गुजरातलघु उद्योग भारती भावनगर इकाई ने चित्रा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, डायमंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और पाटीदार बिजनेस ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में चित्रा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कम्युनिटी हॉल में “One Nation – One Election” विषय पर एक विचारशील सेमिनार का आयोजन किया। यह आयोजन विचार-विमर्श, जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम में गुजरात राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्रसिंहजी चूड़ासमा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भावनगर पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री जीतूभाई वाघाणी, भावनगर पूर्व विधानसभा की विधायक श्रीमती सेजलबेन पंड्या, भावनगर के मेयर श्री भारतभाई बारड, तथा शहर भाजपा अध्यक्ष श्री कुमारभाई शाह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

लघु उद्योग भारती की ओर से गुजरात प्रदेश महामंत्री श्री हंसराज गजेरा एवं सौराष्ट्र संभाग महामंत्री श्री जयभाई मावाणी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को संगठनात्मक दृष्टि से भी मजबूती प्रदान की।

इस आयोजन में भावनगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं लगभग 700 से अधिक जागरूक नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम की प्रभावशीलता और लोक महत्व को नई ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम के माध्यम से “वन नेशन – वन इलेक्शन” के सिद्धांत पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें इसके संभावित लाभ जैसे प्रशासनिक लागत में कमी, सुशासन को बढ़ावा, और सतत विकास की संभावनाओं को रेखांकित किया गया।

यह आयोजन लघु उद्योग भारती – भावनगर बोटाद की राष्ट्रहित में जागरूकता फैलाने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please