#lub_किशनगढ़ एवं ESI के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कैंप” का आयोजन नगर सभापति श्री दिनेश सिंह राठौड़ जी, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री सुधीर भुच जी, #lub_राजस्थान प्रदेश महामंत्री श्री मुकेश अग्रवाल जी एवं ESI शाखा प्रबंधक श्रीमती संदीपा वोहरा जी के सानिध्य में हुआ।
इस कैंप में यज्ञनारायण हॉस्पिटल से डॉ कैलाश कुमावत, मार्बल सिटी हॉस्पिटल से डॉ रोहिल सिंह कक्कड़ ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ विश्वा अग्रवाल ENT विशेषज्ञ व नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से तकरीबन 100 से अधिक उद्यमी एवं मजदूरों की जांच व परीक्षण निशुल्क किया गया।

