<p>लघु उद्योग भारती इकाई,भवानी मंडी द्वारा आगामी 11 फरवरी 2024 को "कृषक एवं उद्यमी सम्मेलन" का आयोजन किया जा रहा है। उसकी तैयारी हेतु एक साधारण सभा संरक्षक श्री कमल जी सुरेखा के इंडस्ट्रियल संस्थान पर रखी गई। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष श्री पवन जी गोयल एवं प्रांतीय संयुक्त सचिव श्री पुखराज जी जैन का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान इकाई अध्यक्ष गोविंद बिरला, संरक्षक कमल सुरेखा, मार्गदर्शक प्रितपाल सिंह, सचिव अरुण गर्ग, उपाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, C A प्रकाश गुप्ता सहित 25 से अधिक उद्यमी एवं सदस्य उपस्थित रहे।</p>

