आज चित्तौड़ प्रान्त मे अजमेर जिलें मे खोडा गणेश इकाई का गठन 48 सदस्यों के साथ किया गया।
यह इकाई चित्तौड प्रान्त की 55 वी, राजस्थान प्रदेश की 146 वी इकाई है।
इकाई मे अध्यक्ष का दायित्व श्री राजेश बाफना व सचिव का दायित्व गौरव अग्रवाल को दिया गया।
कार्यक्रम मे राजस्थान सरकार के जलसंसाधन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिह रावत, नगर सभापति किशनगढ़ के श्री दिनेश राठौड़, अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शातिलाल बालड़, प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा, चित्तौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयल, प्रान्त महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, श्री दीपक शर्मा, श्री उमेश गोयल, श्री अजीत अग्रवाल, श्री जितेन्द्रसिह राजपुरोहित सहित किशनगढ़, अजमेर, सिलोरा इकाई के पदाधिकारी व अनेक स्थानीय उद्यमीगण उपस्थित रहे।

