लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर की मासिक बैठक एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम लघु उद्योग भारती वाटि

Event Date: 23/03/2024
NULL,
RAJASTHAN

वंदे मातरम 

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर की मासिक बैठक एवं होली स्नेह मिलन  कल 21 मार्च गुरुवार को लघु उद्योग भारती वाटिका में संपन्न हुई।

बैठक में 26 महिला सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अजय जी खंडेलवाल जिला प्रभारी श्री दीपक जी झवर, मुख्य इकाई अध्यक्ष श्री सचिन जी नाहर (महिला इकाई शाखा पालक) प्रान्त कार्यकारिणी संयुक्त सचिव श्री गगन जी भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी नवीन सदस्याओं को लघु उद्योग भारती संस्था की कार्यविधि और कार्यशैली से अवगत कराया गया साथ ही इकाई की मासिक बैठक, स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी, औद्योगिक भ्रमण आदि की जानकारी भी दी गई।

सभी नवीन सदस्याओं  ने अपना परिचय एवं कार्य बताया।

हमारे  शाखा पालक जी ने  स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी की  उपयोगिता के संबंध में सभी का ज्ञानवर्धन किया।सबसे महत्वपूर्ण विषय  लोकमत परिष्कार का रहा जिसमे चुनाव में महिलाओं की  क्या भूमिका है इसकी जानकारी भी उन्होंने दी जिसके बाद हम सभी ने स्कूल , कॉलेज एवं इंडस्ट्रीज में जा कर अधिक से अधिक मातृशक्ति को अपने बहुमूल्य वोट के उपयोग हेतु प्रेरित करने का निश्चय किया है।

बैठक में 6 तथा 7 अप्रैल को उदयपुर में आयोजित होने वाले प्रान्त के अभ्यास वर्ग हेतु भी चर्चा की गई।

राष्ट्रगान के साथ मासिक बैठक सम्पन्न हुई।

धन्यवाद
उर्वशी भारद्वाज
सचिव 
महिला इकाई ब्यावर

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please