लघु उद्योग भारती चोपनकी इकाई का होली मिलन समारोह व मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को न्यू भारत पैकेजिंग ,चोपनकी के प्रांगण में अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ किया गया । इस समारोह में उद्यमियों ने पर्यावरण का ध्यान रखते हुए एक दूसरे को हर्बल अबीर व चंदन लगाकर शुभकामनाएं दी व गुंजिया खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया । लघु उद्योग भारती चोपनकी इकाई ने उद्यमियों से आवाहन किया है कि होली के इस पावन पर्व को पर्यावरण का ध्यान रखते हुए अपने परिवार, मित्र एवम कार्मिक परिवार के साथ सद्भावना के साथ मनाए। लघु उद्योग भारती चोपनकी इकाई की मासिक बैठक में औद्योगिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई एवम लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल के अभ्यास वर्ग में शामिल सदस्यों ने उद्यमियों को उत्साहवर्धक ,व्यवस्थित, ज्ञानवर्धक, और प्रभावशाली कार्यक्रम के बारे में विस्तार से इसके बारे में बताया। इस समारोह में इकाई संरक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक जैन, उपाध्यक्ष विमल पंडित, सतपाल विधूड़ी, रजनीश त्यागी,सचिव सुनील यादव ,कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव अनूप केडिया, कार्यकारणी सदस्य सुरेन्द्र चड्डा,नरेश जांगिड़ , विरल गर्ग,अमित जैन, संजय अरोड़ा, इशांत अग्रवाल इत्यादि

