लघु उद्योग भारती महिला शाखा ने लोकमत परिष्कार अभियान में आज बांके बिहारी मंदिर विजयनगर रोड पर प्रभु बाँके बिहारी का आशीर्वाद लेते हुए अपने अभियान को एक और कदम बढ़ाया।
मंदिर में मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पूर्व विधायक श्रीमान माणक चंद जी डाणी द्वारा संस्था सदस्यों का स्वागत किया गया,उसके पश्चात हमारी अध्यक्षा श्रीमति अर्पिता जी ने सभी महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मंदिर में 60 से 70 महिलाएं एवं 20 से 30 पुरुष उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम में संस्था सचिव उर्वशी भारद्वाज कोषाध्यक्ष रश्मि जी खंडेलवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य उर्मिला जी गुप्ता उपस्थित रहे।मंदिर मे उपस्थित मातृशक्ति द्वारा प्रभु बांके बिहारी के भजनों के माध्यम से सभी को अभियान हेतु ऊर्जा तथा आशीर्वाद प्रदान किया गया।
धन्यवाद
उर्वशी भारद्वाज
सचिव
लघु उद्योग भारती महिला इकाई ब्यावर

