कल 15/06/2024 को ईकाई झालावाड़, झालरापाटन, भवानीमण्ङी व महिला इकाई झालावाड़ को श्रद्धेय प्रकाश जी भाई सहाब ( अखिल भारतीय संघठन मंत्री), श्री ओम जी मित्तल (पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष), श्री गोविंद राम जी मित्तल (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य) एवं श्री पवन जी गोयल ( अध्यक्ष चित्तौड़ प्रान्त) , श्री अचल जी पोद्दार कोटा, श्रीमती चांदनी पोद्दार कोटा महिला इकाई का सानिध्य व मार्गदर्शन, मानसिंह रिजॉर्ट कोटा रोड पर प्राप्त हुआ।
बैठक में 13 महिला इकाई के सदस्य एवं अन्य इकाई के 29 सदस्य उपस्थित थे ।कई सदस्यों ने अपनी उद्योगों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया ।श्री गोविंद राम जी मित्तल एवं श्री प्रकाश जी भाई साहब ने सब की समस्याएं सुनी एवं समाधान का आश्वासन दिया। श्री ओम प्रकाश जी मित्तल ने इकाई द्वारा वर्ष भर में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी ।

