लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक होटल एम जी रीजेंसी बद्दी में अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई , जिसमें अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द धूमल, राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी डॉ विक्रम बिंदल , प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल , महासचिव संजीव शर्मा , प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा, हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एम पी शर्मा, पूर्व महासचिव विनोद खन्ना, एन पी कौशिक, लघु उद्योग भारती के फार्मा प्रमुख डॉ.राजेश गुप्ता विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान उद्यमियों की स्थानीय, प्रादेशिक व राष्ट्रीय समस्याओं, विभिन्न नीतिगत परिवर्तनों, उनके समुचित समाधान, संगठन सदस्यता बढ़ाने सबंधी विस्तृत चर्चा की गई।

